दिल्ली:29 अक्टूबर 2025
सांसद पाल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर निम्न 6 बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक की चर्चा
सांसद पाल ने रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान संसदीय क्षेत्र की रेल सेवाओं में सुधार,विस्तार एवं यात्रियों की सुविधा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक चर्चा की!
नई दिल्ली: डुमरियागंज सांसद जगदंबिकापाल ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर सिद्धार्थनगर संसदीय क्षेत्र की रेल सेवाओं में सुधार, विस्तार एवं यात्रियों की सुविधा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की! बैठक के दौरान विशेष रूप से निम्न विषयों पर सुझाव एवं अनुरोध प्रस्तुत किए गए!
1) चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव बढ़नी स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए
2) नेपाल सीमा एवं व्यापारिक क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा प्राप्त हो सके
3) गोरखपुर से दिल्ली तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की व्यवस्था की जाए ताकि आम एवं मध्यम- वर्गीय यात्रियों को राहत मिल सके
4) सुषासन एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो बार किया जाए तथा इसका प्रारंभिक स्टेशन सिद्धार्थनगर घोषित किया जाए
5) चौरी चौरा एक्सप्रेस का प्रारंभिक स्टेशन बढ़नी करने का अनुरोध किया गया, जिससे नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा प्राप्त हो सके
6) वंदे भारत ट्रेन को सिद्धार्थनगर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं चेन्नई तक चलाए जाने का प्रस्ताव रखा
सांसद जगदंबिकापाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताया कि बढ़नी रेलवे स्टेशन भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है! जहाँ से बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक,व्यापारी, व पढ़ने वाले बच्चे दिल्ली की यात्रा करते हैं,उनके लाभ हेतु इन प्रमुख महानगरों तक नई ट्रेनों का संचालन आवश्यक है।
रेलमंत्री ने सासंद के सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया, सिद्धार्थनगर सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को सुदृढ़, आधुनिक एवं सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ, ताकि यात्रियों को बेहतर,सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

