नई,दिल्ली: 29 अक्टूबर 2025
सांसद पाल ने रेल सेवाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों में सुधार एवं विस्तार हेतु रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात
नई दिल्ली: सांसद जगदंबिका पाल ने आज नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से सौजन्य भेंट कर सिद्धार्थनगर संसदीय क्षेत्र की रेल सेवाओं में सुधार,विस्तार एवं यात्रियों की सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की,बैठक के दौरान विशेष रूप से निम्न विषयों पर सुझाव एवं अनुरोध प्रस्तुत किए…सांसद जगदंबिकापाल ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से आग्रह किया कि आनंद विहार तक जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए,ताकि नेपाल सीमा एवं व्यापारिक क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सके,उन्होंने गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की व्यवस्था किए जाने के लिए मांग किया,जिससे आम एवं मध्यमवर्गीय यात्रियों को राहत मिल सके।
सांसद जगदंबिकापाल ने मुलाकात के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से कहा कि सुषासन एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो बार किया जाए एवं इसका प्रारंभिक स्टेशन सिद्धार्थनगर घोषित किया जाए। इसी तरह सांसद ने चौरी चौरा एक्सप्रेस का प्रारंभिक स्टेशन गोरखपुर के स्थान पर बढ़नी करने का अनुरोध किया,जिससे वाराणसी जाने वाले नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा प्राप्त हो सके,उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को बताया कि अभी चौरीचौरा गाड़ी को पकड़ने के लिए 5से 6 घंटे पहले से ही घर से निकलना पड़ता है!क्योंकि इस रूट पर वाराणसी जाने के लिए दूसरी ट्रेन नहीं है,
सांसद पाल ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है, सिद्धार्थनगर सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ, ताकि यात्रियों को बेहतर,सुलभ और सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्राप्त हो सके।

