सिद्धार्थनगर: 15 नवंबर 2025
सांसद पाल ने 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया
सिद्धार्थनगर: सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में निर्मित 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन के भव्य उद्घाटन समारोह से पूर्व BSA ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया,निरीक्षण के दौरान सांसद ने आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें।
निरीक्षण के दौरान सांसद पाल ने कहा कि 50 बेड का यह विश्राम सदन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

