Tue. Oct 20th, 2026

सिद्धार्थनगरः उसका बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत पटाखों के जोरदार विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप!बेजुबान भैंस गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगरः उसका बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत पटाखों के जोरदार विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप!बेजुबान भैंस गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला बारूद व अन्य कच्चा सामान बरामद किया

News 17 India निज संवाददाता October 19, 2026

सिद्धार्थनगरः जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर (महुआ) में सोमवार को पटाखों के ढेर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना में एक बेजुबान भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत यह रही कि विस्फोट के वक्त आसपास कोई इंसान मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,महुआ गांव के एक स्थानीय निवासी द्वारा अपने घर के बाहर अवैध रूप से पटाखे सुखाने के लिए फैलाए गए थे। इसी दौरान खेत से चरकर लौट रही बालजीत यादव की एक भैंस का पैर अचानक उन पटाखों पर पड़ गया। पैर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस भीषण धमाके की चपेट में आने से भैंस के पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल भैंस का इलाज शुरू किया। घटना की भनक लगते ही उसका बाजार थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में बारूद और अवैध रूप से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य कच्चा सामान भी बरामद किया है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। लोगों का आरोप है कि इस रिहायशी इलाके में बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के चोरी-छिपे पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद संबंधित आरोपी संचालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अवैध पटाखा निर्माण को लेकर पुलिस अब अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *