Mon. Apr 20th, 2026

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति-5.0 के अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

दिनाँक 21 सितंबर 2025

सिद्धार्थनगर से विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट…

#सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

दिनाँक 21 सितंबर 2025

सिद्धार्थनगर से विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट…

#सिद्धार्थनगर: आज अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाईन में महिला सशक्तिकरण जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। “मिशन शक्ति-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ।मिशन शक्ति 5.0 अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दिनाँक 22.09.2025 से शुरू होकर 24.12.2025 तक चलेगा ।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ इसका पाँचवा चरण है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनाँक 20.09.2025 को इस अभियान की शुरुआत की गयी, जिसे 22 सितंबर 2025, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से पूरे राज्य में शुरू किया गया है ।

इस मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहाँ वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर (IPS) विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

मिशन शक्ति 5.0 की मुख्य विशेषताएँ-प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नए ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज करने, कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त करने के लिए वन-स्टॉप सुविधा के रूप में काम करेंगे।

हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।

स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो।

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं।

मौजूदा महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *