Mon. Feb 9th, 2026

सिद्धार्थनगर: यातायात पुलिस द्वारा कुल 55 वाहनों का चालान करते हुए ₹71,500/- शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी

सिद्धार्थनगर: यातायात पुलिस द्वारा कुल 55 वाहनों का चालान करते हुए ₹71,500/- शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी

यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन मे प्रयोग काली फिल्म उतरवाते हुए कार्यवाही एवं दो पहिया पर तीन सवारी/बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा मे वाहन चलाना,सड़को के किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाने आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गयी

#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन के क्रम मे, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे, सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में अमरेश कुमार प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा साड़ी तिराहा, पावर हॉउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा एवं कस्बा बाँसी आदि स्थानों पर पी0ए0 सिस्टम से आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा शासन के मंशा के अनुरूप बाँसी-नौगढ़ स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट फ्यूल न देने के आदेश के सम्बन्ध अवगत कराते हुए बिना हेलमेट फ्यूल लेने वालो के खिलाफ M.V.Act. के तहत प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी एवं रात्रि मे दुर्घटना से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ-साथ सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना/जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी उनका M.V.Act के तहत चालान कर हटवाया गया एवं दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी/बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहनों मे काली फिल्म का प्रयोग/सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,गलत दिशा मे वाहन चलाने वालो का चालान करने समेत कुल 55 वाहनों का चालान करते हुए ₹ 71,500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया,जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *