सिद्धार्थनगर: संपत्ति विवाद में दामाद व बेटी ने की बुजुर्ग की हत्या
थाना खेसरहा व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गेंगटा के पास खेत में वृद्ध की निर्मम हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
अभियुक्तों द्वारा घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल अभियुक्त का जूता व पत्थर आदि बरामद किया गया।
दिनांक 19/20.09.2025 की रात्रि में थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गेंगटा के पास खेत मे शिवपूजन लोधी पुत्र झिंगुर निवासी कोटिया पाण्डेय थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर की अज्ञात व्यक्तियो द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी थी, घटनास्थल पर फोरेन्सिक टीम सिद्धार्थनगर व सर्विलांस सेल टीम के सहयोग से साक्ष्य संकलन करते हुए उक्त मृतक के शव को पुलिस कब्जा में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी थी! इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया,उक्त घटना के संबन्ध में थाना खेसरहा पर कविता पुत्री शिवपूजन के लिखित तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 159/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व मंयक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल टीम सिद्धार्थनगर व थानाध्यक्ष खेसरहा पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी,सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन किया गया, साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये अभियुक्त मनोज पुत्र ब्रम्हा व कविता पत्नी मनोज निवासीगण कोटिया पाण्डेय थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को दिनांक 23.09.2025 को ग्राम कुड़जा से गिरफ्तार कर कडाई से पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करते हुए सम्पत्ति न मिलने व मृतक द्वारा पुनः दुसरी पत्नी लाने की आशंका के कारण हत्या करना बताये तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल अभियुक्त का जूता व पत्थर बरामद करते हुये उक्त सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्ता कविता व अभियुक्त मनोज द्वारा बताया कि मृतक शिवपूजन पुत्र झींगुर निवासी कोटिया पाण्डेय मेरे पिता व मेरे ससुर थे। मृतक शिवपूजन की पत्नी सुराती देवी मृतक से शादी के समय कविता को अपनी गोद मे लेकर आयी थी मृतक को पुत्री कविता के अलावा दुसरी पुत्री सरिता उम्र करीब 11 वर्ष जो मृतक से पैदा हुई थी जो अर्धविक्षिप्त है तथा बोल नही पाती है। सुराती देवी की मृत्यु करीब 1 वर्ष पहले हो चुकी है । अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक शिवपूजन अपनी सम्पत्ति अपने पुत्री कविता व दामाद मनोज को नही देना चाहता था। दुसरी महिला लाने!की फिराक मे था तथा ग्राम कोटिया पाण्डेय मे स्थित मकान व जमीन बेचना चाहते थे । जिसके संबंध मे दिनांक 19.09.2025 को कविता व मनोज मृतक शिवपूजन के पास खेत मे जहा शिवपूजन अपने मचान पर रहकर खेत की रखवाली व सब्जी की खेती करते थे! समय करीब 09.00 बजे रात को पहुचकर जमीन न बेचने व दुसरी महिला न लाने के संबंध मे बातचीत करने लगे तथा अपने पिता की सेवा व देखभाल की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की बात करने लगे परन्तु मृतक शिवपूजन नाराज होकर कविता व मनोज को डांट कर भगाते हुए गांव के मकान बेचने व दुसरी महिला लाने की जिद करने लगा। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्तगण मृतक की पुत्री कविता व दामाद मनोज द्वारा मृतक शिवपूजन की हत्या कर दी गई! ताकि सम्पत्ति का वारिसान कविता हो जाये और मृतक की संपत्ति का पुत्री व दामाद उपभोग कर सके।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-मनोज पुत्र ब्रम्हा निवासी कुड़जा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर/कविता पत्नी मनोज निवासी कुड़जा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर।
बरामदगी का विवरण-घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल (जूता व पत्थर) बरामद।
अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपियों ने:- उन्होंने बताया कि शिवपूजन अपनी संपत्ति बेटी और दामाद को नहीं देना चाहते थे। वे अपने गांव का मकान और जमीन बेचना चाहते थे और एक दूसरी महिला से शादी करने की भी तैयारी में थे। 19 सितंबर को रात करीब 9 बजे कविता और मनोज शिवपूजन से मिलने उनके खेत पर गए। उन्होंने शिवपूजन को जमीन न बेचने और दूसरी शादी न करने के लिए समझाया। इस बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई।
शिवपूजन ने गुस्से में आकर बेटी और दामाद को डांटकर भगा दिया। इसी बात से नाराज़ होकर मनोज और कविता ने शिवपूजन की हत्या करने का फैसला किया। ताकि उनकी मौत के बाद सारी संपत्ति की वारिस कविता बन जाए और वे उसका उपयोग कर सकें।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी: पुलिस ने दोनों आरोपी मनोज पुत्र ब्रम्हा और कविता पत्नी मनोज को 23 सितंबर 2025 को कुड़जा गांव से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया जूता और पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष खेसरहा अनुप कुमार मिश्र प्रभारी सर्विलांस हरेन्द्र चौहान उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप यादव (थाना खेसरहा) मु0आ0 जनार्दन, विवेक, का0 पुष्पेन्द्र, अभिनन्दन, संजीव गोयल (सर्विलांस टीम)
हे0का0 धर्मेंद्र कुमार, का0 चंदन सिंह, म0का0 ज्योति तिवारी (थाना खेसरहा)

