सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह आज!
29छात्राओं एवं 8छात्रों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों मिलेगा स्वर्ण पदक
सिद्धार्थनगर: संवाददाता, विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट..
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का नवम दीक्षांत समारोह आज भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा,जिसके लिए न विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह के निर्देशन में तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, साथ ही विद्वत पदयात्रा, गोल्ड मेडल प्रदान करने, एवं दीक्षांत से सम्बंधित सभी कार्यक्रमो का रिहल्सल रविवार को किया गया, इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी,समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) मोहाली के निदेशक वं प्रो. डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी होंगे, जो । देश के प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक हैं और जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस दीक्षांत समारोह में 37 विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान राज्यपाल करेंगी लोकार्पण
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नवम दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विश्वविद्यालय परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा, पदुमा सरोवर, ओपन जिम, एवं चंदन वाटिका का लोकार्पण करेंगी एवं कैंपस कनेक्ट पुस्तिका का विमोचन भी राज्यपाल करेंगी। स्वरूप उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे जिसमे 3 विद्यार्थियों ज्योति पासवान, सची मिश्रा एवं तुसार चौधरी को तीन तीन स्वर्ण पदक मिलेगा व 5 विद्यार्थियों पुष्पलता यादव, अर्पिता शर्मा, शाम्भवी पाठक, निक्कू गुप्ता, सुरभी सिंह को दो-दो स्वर्ण पदक मिलेगा। स्वर्ण पदक पाने वालों में 29 छात्रा एवं 8 छात्र शामिल है। इसके अलावा 32 विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10-30 बजे होगी। मुख्य पंडाल और मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन सुरक्षा एवं स्वागत समितियों के साथ समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। इस दीक्षांत समारोह के माध्यम से विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता और शोध प्रतिबद्धता का उत्सव मनाएगा, जो विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए गर्व का अवसर होगा।

