Fri. Apr 17th, 2026

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा सिंचाई एवम जल शक्ति मंत्री को संबोधित डीएम को दिया 15 सूत्रीय मांगपत्र

सिद्धार्थनगर – 30 जुलाई 2024

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ द्वारा सिंचाई एवम जल शक्ति मंत्री को संबोधित डीएम को दिया 15 सूत्रीय मांगपत्र

आज जनपद सिद्धार्थनगर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग (उ0प्र0) के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में “संघर्ष कार्यक्रम” के द्वितीय चरण में सिंचाई विभाग के सभी जूनियर इंजीनियर ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। संजय कुमार मौर्य उपमहासचिव बस्ती मंडल ने कहा कि प्रमुख अभियंता परियोजना शासनादेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है, जूनियर इंजीनियर की जो भी मांगे हैं वह कोई नई मांग नहीं है।

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स के द्वारा जो मांगपत्र जिलाधिकारी महोदय सि0नगर को दिया गया है, प्रमुख मांगे निम्नवत है……

01) जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति।

02) जूनियर इंजीनियर का स्थाईकरण।

03) जूनियर इंजीनियर की वरिष्ठता सूची।

04) प्रमुख अभियंता परियोजना द्वारा विभाग में कार्यरत न रहने वाले जूनियर इंजीनियर की सूची प्रसारित न कर रिक्तियों को लंबित रखना।

05) जूनियर इंजीनियर की राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान किया जाना।

06) पूर्व विभाग में की गई सेवा को जोड़ने एवं वेतन संरक्षण प्रदान किया जाना।

07) विकलांगता दर्ज किया जाना।

08) चरित्र पंजीकरण समय से पूर्ण किया जाए।

09) मानव संपदा पोर्टल पर सूचनाओं अपडेट किया जाए।

10) शासन के मंशा के विपरीत प्रमुख अभियंता (परियोजना) द्वारा गलत सूचित तैयार कर स्थानांतरण में जूनियर इंजीनियर के किये जा रहे उत्पीड़न को समाप्त किया जाए।

11) दिवंगतो के देयको को समय से निस्तारण किया जाए।

12) विभाग में आपातकालीन कार्यों को कराने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किया जाए।

13) स्वीकृत प्राक्कलन अनुबंध गठन एवं धन की उपलब्धता के उपरांत एक कार्य कराया जाए

14) समस्त प्रकार के जांच के उपरांत ही कार्यों का भुगतान किया जाए।

15) जूनियर इंजीनियर एवं सहायक अभियंता एसीपी का निस्तारण किया जाए।

उपरोक्त मांगे प्रमुख अभियंता परियोजना की नकारात्मक सोच व दमनकारी नीति के कारण वर्षों से लंबित है जिससे जूनियर इंजीनियर संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है। प्रमुख अभियंता परियोजना के हर धर्मिता एवं तानाशाही रवैए से तंग आकर प्रांत के आवाहन पर जिले के समस्त जूनियर इंजीनियर एक दिवसीय धरने के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद इंजीनियर संजय कुमार विश्वकर्मा एवं कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव इंजीनियर राधेश्याम भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अजीत कुमार उप महासचिव इंजीनियर संजय कुमार मौर्य, महासंघ के मंडल सचिव इंजीनियर संजीव कुमार पटेल, महासंघ के जनपद सचिव इंजीनियर शंभूनाथ कुशवाहा एवं सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान भगवानजी यादव, नागेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, राम पल्टन वर्मा हरिश्चंद्र यादव, विकास नारायण, राजकुमार गुप्ता, अमरेश कुमार गुप्ता,अरुण कुमार प्रजापति, उमेश, राजेश कुमार, रामदुलारे राव, जितेंद्र कुमार प्रजापति, पंकज कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता,राजीव लोचन वर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, महावीर पटेल, सुजीत सिंह, कमलनाथ चौधरी,गोपाल चौहान, अनिल कुमार चौरसिया, राजन वर्मा, लवकुश कुमार, श्याम सुंदर गुप्ता, बृजेश यादव, मुकेश कुमार शुक्ला अमित कुमार चौरसिया, बाबूराम चौधरी ज्ञापन देते समय उपस्थिति रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *