Mon. Feb 9th, 2026

सीएम योगी ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश!

सीएम योगी ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों को दिया सख्त संदेश!

जो लोग मानते हैं कि अराजकता उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, उनको एक बात समझना होगा कि वो समय गया! जब सपा और कांग्रेस की सरकारें थी,अब प्रदेश में दंगा फसाद करोगे तो वहां जाओगे! जहां पर कोई जाना नहीं चाहता

जिन्हें विकास अच्छा नही लगता! उन्हीं से मैं कहने आया हूं कि विकास में बाधक बनोगे,तो तुम्हारे लिए विनाश का कारण बन जाएगा

प्रदेश में धार्मिक उत्सव पर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया तो तुम्हारी आने वाली सात पीढियां! दंगा करने से पहले बार-बार सोचेंगी

प्रदेश में उपद्रव करने की कोशिश की तो अंजाम भी भुगतने के लिए तैयार रहना! नहीं तो गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों का अंत छांगुर बाबा की तरह होगा

यूपी: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि भारत में गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों कान खोलकर सुन लो! जो भी यह ख्वाब देख रहे हैं उनको एक बात समझना होगा कि उनका अंत भी छांगुर बाबा की तरह होगा! उन्होंने कहा जिन्हें विकास अच्छा नही लगता! उन्हीं से मैं कहने आया हूं कि विकास में बाधक बनोगे,तो तुम्हारे लिए विनाश का कारण बन जाएगा, किसी भी धार्मिक उत्सव या प्रदेश के कानून व्यवस्था के साथ में खिलवाड़ या उपद्रव किया तो तुम्हारी आने वाली सात पीढियां याद रखेंगी सोच लेना! जो लोग मानते हैं कि अराजकता उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, उनको एक बात समझना होगा कि वो समय गया! जब सपा और कांग्रेस की सरकारें थी,अब प्रदेश में दंगा फसाद करोगे तो सीधे नरक में जाओगे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग रहते तो भारत मे हैं, लेकिन गज़वा-ए-हिंद का सपना देखते हैं, उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। ऐसे अराजक तत्वों को जहन्नुम में जाने का टिकट कन्फर्म कर दिया जाएगा। हमें ऐसे कालनेमियों से सतर्क रहना होगा! उन्होंने कहा कि जिन छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, हाथों में नोटबुक होनी चाहिए, विज्ञान और गणित की पुस्तकें होनी चाहिए, उनके हाथों में दंगाइयों ने (i Love Muhammad) का पोस्टर थमा दिया! इनको यह भी नहीं मालूम कि उनकी जिंदगी तो बर्बाद ही है! लेकिन इन बच्चों की भी जिंदगी ये लोग बर्बाद करने पर उतारू हैं!

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार अराजकता को कतई स्वीकार नहीं करेगी! जिसने भी यूपी में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने व हाथ में लेने की कोशिश करेगा,जो भी राह चलते हुए राहगीर पर हमला करेगा, बहन बेटी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का कार्य करेगा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी करने का दुस्साहस करेगा,पर्व और त्योहारों में उपद्रव करेगा! तो प्रदेश सरकार कत्तई बर्दास्त नहीं करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *