अयोध्या में दक्षिण भारत के तीन प्रमुख संतों की लगी प्रतिमाएं
उत्तर दक्षिण के संगम की प्रतीक बनी अयोध्या
अयोध्या भारत के संस्कृति के आत्मा का प्रतीक
सीएम योगी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अयोध्या में दक्षिण भारत के प्रमुख संतों की प्रतिमाओं का किया अनावरण
अयोध्या: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी श्रीअयोध्या धाम में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ बृहस्पति कुंड स्थल पर दक्षिण भारत के प्रमुख संतों की प्रतिमाओं के अनावरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सीएम योगी ने कहा कि पूज्य संत श्रीत्यागराज महास्वामीजी, श्रीपुरंदर दास महास्वामीजी एवं श्रीअरुणाचल कवि महास्वामीजी ने दक्षिण भारत में 15वीं से 18वीं सदी तक श्रीराम भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया था! इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने तीनों पूज्य संतों को नमन किया, व उनके अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं कार्यक्रम में पधारे महानुभावों का अभिनंदन किया!

