सीमा पर तस्करी के खिलाफ थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी व कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई: अभियुक्त को दबोचा
सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी और कस्टम ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने सीमा क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में सफेद धातु के आभूषण और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद की है। बरामद सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी और कस्टम ककरहवा की संयुक्त टीम ने 11 मई 2026 को फसादीपुर बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी की। संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र से संदिग्ध सामान लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने फसादीपुर बॉर्डर के किनारे आम के बागीचे में पिलर संख्या 543/1 के पास भारत की तरफ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 06 जोड़ी कान की बाली सफेद धातु, 14 जोड़ी टप्स सफेद धातु, 11 जोड़ी पायल सफेद धातु, 38 अदद गले का चंद्रमा सफेद धातु तथा एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई।
संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुर्गा प्रसाद गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम दूल्हा सुमाली टोला सलसलवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा-110 के अंतर्गत कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजीव कुमार कस्टम कार्यालय ककरहवा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, एचसी मनोज कुमार, एचसी उमेश कुमार, एसआई जीडी रामकुमार, एसआई गुलाब सिंह भाटी, एएसआई रविकांत यादव तथा सीटी रामू यादव शामिल रहे।

