Fri. Mar 6th, 2026

सीमा शुल्क विभाग खुनूवा द्वारा, NDPS पदार्थ की तस्करी कर रहे दो भारतीय नागरिकों को तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सिद्धार्थनगर: खुनुवा- दिनांक 27 सितंबर 2025

सीमा शुल्क विभाग खुनूवा द्वारा, NDPS पदार्थ की तस्करी कर रहे दो भारतीय नागरिकों को तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

14.376 किलोग्राम वजनी गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) अनुमानित बाजार कीमत ₹14,37,60,000/कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा तस्करों के पास से जप्त किया गया।

सिद्धार्थनगर :सीमा शुल्क चौकी, स्थल खुुनवा, जनपद सिद्धार्थनगर के अधिकारियों द्वारा 25.09.2025 को नेपाल से आने वाली एक बस की नियमित जांच के दौरान एक एनडीपीएस पदार्थ (गांजा/मारिजुआना – हाइड्रोपोनिक वीड) की तस्करी का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बरामद 142 छोटे वैक्यूम पैक्ड प्लास्टिक पैकेट्स में नशीले पदार्थ छिपाए गए थे, जो नए जल भंडारण हीटरों (वाटर हीटर) में कृत्रिम रूप से छुपाकर भारत में लाए जा रहे थे। यह तस्करी दो केरल निवासी भारतीय नागरिकों – (1) मुहम्मद इहतिशाम एवं (2) मोहम्मद राशिद – द्वारा की जा रही थी, जो 22.09.2025 को बैंकॉक से काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

खुनुवा सीमा शुल्क चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि ये छोटे 142 वैक्यूम पैक्ड प्लास्टिक पैकेट्स थे, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 101 ग्राम था, वॉटर हीटर के टैंकों में छुपाए गए थे। इन वॉटर हीटरों में कोई हीटिंग कॉइल या तत्व नहीं था। बरामद हरे रंग का पदार्थ जब प्रारंभिक जांच में परीक्षण किया गया, तो वह गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) प्रतीत हुआ।

कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह स्पष्ट है कि उपरोक्त यात्रियों ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8 का उल्लंघन किया है तथा धारा 20 एवं धारा 23 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया है।

इस प्रकार, कुल 14.376 किलोग्राम वजनी गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड), जिसकी कुल अनुमानित बाजार कीमत ₹14,37,60,000/- है, को स्थल सीमा शुल्क चौकी, खुुनवा के अधिकारियों द्वारा 25.09.2025 को जब्त किया गया।

तदनुसार, उपरोक्त दोनों यात्रियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के अंतर्गत 25.09.2025 को गिरफ्तार किया गया एवं 26.09.2025 को माननीय अपर जिला न्यायाधीश, सिद्धार्थनगर की अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया! इस प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *