Mon. May 11th, 2026

स्वजनगणना के संबंध में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की प्रेसवार्ता

सिद्धार्थनगर 11 मई 2026

स्वजनगणना के संबंध में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की प्रेसवार्ता

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 7 मई से स्वगणना प्रारम्भ हो गया है। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा। स्वगणना सप्रातः 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक कर सकेगे। इसके पश्चात 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक द्वारा प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 7 मई से 21 मई 2026 तक लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे, स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील किया कि स्वजनगणना की वेबसाइट http://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी स्वयं भर सकेंगे। स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की सीड बतानी होगी। प्रगणक सीड दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे। स्वगणना में प्रगणक द्वारा संसोधन किया जा सकेगा। मुखिया का नाम एक बार भरने के बाद संसोधन नही होगा। अपर जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना स्वगणना भरे तथा आमजनमानस की जानकारी हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *