Mon. Apr 13th, 2026

स्वास्थ विभाग टीम द्वारा जोगिया में छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

जोगिया, सि0नगर/दिनांक 12 जुलाई 2024

स्वास्थ विभाग टीम द्वारा जोगिया में छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

जोगिया,सि0नगर। महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं को प्राचार्य बृजेश दिवेदी ने संचारी रोग दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लाभ के लिए जरूरी है कि आयरन व विटामिन की दवा का सेवन करें। घर पर पानी उबालकर ठंडा कर उसका इस्तेमाल करना चाहिए, बरसात में दूषित पानी पीने से डायरिया होने का खतरा उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, नहीं तो डेंगू व मलेरिया दिमागी बुखार होने का डर रहता है। इसलिए बचाव ही सबसे सुरक्षित उपाय है। नहीं तो सावधानी हटी तो बीमारी बढ़ी।

जनपद सिद्धार्थनगर जोगिया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत योगमाया मंदिर के सन्निकट महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप किया गया तथा बरसात के मौसम में संचारी रोग,दस्तक अभियान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके बाद सीएचसी जोगिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाइयां का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी ने संचारी रोग व दस्तक अभियान के बारे में छात्र/छात्राओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर सीएचसी जोगिया के डा.ज्ञानेंद्र, डा.सुप्रिया,फार्मासिस्ट पवन कुमार ओझा,ए.एन.एम सावित्री, पंकज कुमार द्विवेदी,लक्ष्मी सिंह,श्याम सुन्दर मल्ल,अरुण लाल श्रीवास्तव,सोनाली देवी दिनेश धर द्विवेदी, दुर्गेश, मुनिराम लोधी ,राजन गौड,विशाल पाठक आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *