Sat. Feb 7th, 2026

हलाल प्रमाणन वाले प्रोडक्ट न खरीदें! धर्मांतरण और लव जिहाद में खर्च होता है पैसा-मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर: 22 अक्टूबर 2025

हलाल प्रमाणन वाले प्रोडक्ट न खरीदें! धर्मांतरण और लव जिहाद में खर्च होता है पैसा-मुख्यमंत्री योगी

सामान खरीदते समय जरूर देखें कि हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा है!-मुख्यमंत्री योगी

राजनीतिक इस्लाम ने हिंदू आस्था को कमजोर किया-मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हलाल प्रमाणन के पैसे का इस्तेमाल आंतकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण में होता है। उन्होंने सावधान किया कि कोई भी उत्पाद खरीदें तो यह देख लें कि उस पर हलाल सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) तो नहीं है। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम दीपावली के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘विचार परिवार कुटुंब स्नेह मिलन व दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि बलरामपुर जिले में जलाललुद्दीन उर्फ छांगुर के षड्यंत्रों को देश ने देखा। कैसे वह व्यक्ति कालनेमि बनकर षड्यंत्रों को अंजाम दे रहा था। तीन साल से उसकी जांच चल रही थी, पुख्ता सुबूत जुटने पर कार्रवाई की गई। छांगुर का असली नाम जलालुद्दीन उजागर किया गया और यह साबित हुआ कि उसके द्वारा जमा धन मतांतरण के लिए प्रयुक्त होता था। योगी ने चेताया- यह पैसा आप ही के पास से आ रहा है।

सीएम योगी बोले,कोई सामान खरीदते समय यह जरूर देखें कि हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा है! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान खरीदते समय यह जरूर देखें कि हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा है! मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन के उत्पादों को प्रतिबंधित किया जा चुका है। आश्चर्य हुआ कि साबुन का भी हलाल! कपड़े, दियासलाई आदि।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश या केंद्र की किसी एजेंसी ने नहीं दी है हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों को मान्यता का भी हलाल। दियासलाई तो झटके वाला है। एक झटके में जलाएंगे तभी जलेगा। हलाल करते रहने पर जलेगा ही नहीं। इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है? तथ्य सामने आया कि 25,000 करोड़ रुपये हलाल सर्टिफिकेशन से आते हैं। इसे प्रदेश या भारत सरकार की किसी भी एजेंसी ने मान्यता नहीं दी है। सारा पैसा आंतकवाद, लव जिहाद और धर्मान्तरण में लगाया जाता है। इसलिए उतर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर एक भी पैसा नहीं देना चाहिए, क्योंकि जितना पैसा जाएगा, वह देश के खिलाफ षड्यंत्र में लगेगा। सीएम बोले, छांगुर जैसे लोग आपके अगल-बगल छुपे बैठे होंगे। उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में ब्रिटिश और फ्रांस के उपनिवेश की चर्चा होती है पर ‘राजनीतिक इस्लाम’ की कहीं चर्चा नहीं होती है, जिसने आस्था पर सर्वाधिक कुठाराघात किया। राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ भी हमारे पूर्वजों ने बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी थीं। छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप को हम इसके लिए ही स्मरण करते हैं। उन्हें राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान देते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *