सिद्धार्थनगर/दिनांक 26 जून 2024
₹एक करोड़ से ऊपर की परियोजनाओ के कार्यदायी संस्थाओ के साथ जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद,सी.एन.डी.एस.यूपी सिडको,व अन्य कार्यदायी संस्थाओ के साथ समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सी.एम.आई.एस. रू0 एक करोड़ से ऊपर की परियोजनाओ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई.
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ के संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि भूमि से संबधित किसी भी कार्यदायी संस्था का प्रकरण लम्बित चल रहा हो तो उसके निस्तारण के संबध में कार्यवाही सुनिश्चित कराये।सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के माध्यम से विद्युत कनेक्शन हेतु पत्र लिखने का निर्देश दिया। सीएनडीएस विभाग के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन भवनो का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन्हे हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग के आवास के बारे में संबधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस लाइन में कार्य चल रहा है। कठेला में थाना भवन का निर्माण हेतु यू0सी0 भेजी गयी है। बाढ़ बचाव से संबधित बन्धो के गैप भरने की समीक्षा हेतु सिचांई विभाग एवं ड्रेनेज खण्ड को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व जो कार्य हो रहे है जैसे पुलिया/सड़क निर्माण कार्य अधूरे न छोड़े। जिन विभागो का टेन्डर हो गया है शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर कार्य प्रारम्भ कराये। आवास विकास परिषद,सी.एन.डी.एस., यूपी सिडको, व अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओ के कार्यो की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0चौधरी, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 (प्रा0ख0) इटवा खंड, बांसी खंड, तथा समस्त संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

