Thu. Apr 16th, 2026

₹3.84लाख की लागत से पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित 50 बेड विश्राम सदन का सांसद जगदंबिकापाल ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर: 16 नवम्बर 2025

₹3.84लाख की लागत से पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित 50 बेड विश्राम सदन का सांसद जगदंबिकापाल ने किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर: माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय/ज़िला संयुक्त चिकित्सालय,सिद्धार्थनगर मे पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय,अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतंत्र निदेशक, पावरग्रिड, युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक, पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर किया गया। इसके बाद विश्राम सदन का अवलोकन किया तथा पौधरोपण किया! इसके पश्चात बीएसए ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक,पावर ग्रिड आर.के. त्यागी,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय,अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतंत्र निदेशक, पावरग्रिड, युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक, पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतंत्र निदेशक, पावरग्रिड,युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक, पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को अंग वस्त्र, बुके, पौधा तथा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि जनपद के विभिन्न स्थानों से आने वाले मरीजों के तीमारदार की सुविधा के लिए आज पावरग्रिड द्वारा सीएसआर मद से बने 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया गया। इसके साथ 500 हैण्डपम्प एवं 500 सोलर लाइट भी जिला प्रशासन को हैण्ड ओवर किया गया है। आप लोग सुबह से बैठे है इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूॅ। आज मेरे लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यही से उ0प्र0 के 09 मेडिकल कालेज का बर्चुअल लोकार्पण किया गया था। सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है,मरीजो के परिजन खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होते थे। यह विश्राम सदन जनपदवासियों के लिए एक वरदान है। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी से पीजीआई के डाक्टर टेलीमेडिसिन से सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज के मरीजो का इलाज करे इसके लिए मांग किया गया। जनपद का काला नमक चावल आज पूरे विश्व में बिक रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयन्ती के अवसर पर यात्रा यात्रा निकाल कर उनके एकता और अखण्डता को याद किया जा रहा है। उन्होने देश के आजाद होने के पश्चात 562 रियासतों का भारत में बिलय कराकर भारत को अखण्ड राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है। आप सभी लोग इसमें सहयोग करें,अंत में सांसद ने सभी उपस्थित लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय ने कहा कि पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा जनपद में सीएसआर मद से 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया गया है। यह सांसद जगदम्बिकापाल के प्रयास से बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यानाथ द्वारा देश और प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा बिजली के साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी विकास का कार्य किया जाता है।

अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण के अलावा उपस्थित जनपदवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि पावर ग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन बनाया गया है जो पावर ग्रिड के लिए गौरव की बात है। पावर ग्रिड शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में उ0प्र0 की पहचान है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उ0प्र0 बहुत आगे है। पावर ग्रिड के लिए उ0प्र0 बहुत ही महत्वपूर्ण है। नेपाल एवं भूटान से आने वाली बिजली उ0प्र0 से होकर दूसरे राज्यों में जाती है। पावर ग्रिड पूरे उ0प्र0 के लिए बिजली की आपूर्ति करता है! सिद्धार्थनगर का सांस्कृतिक महत्व है। भगवान गौतम बुद्ध ने जीवन के 29 वर्ष यही व्यतीत किये। सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल के सम्बन्धो को मजबूत करता है। विश्राम सदन बनने से मरीजो के परिजनो को परेशान नही होना नही पड़ेगा। पावरग्रिड लोगो के लिए काम करने वाला संगठन है। पावरग्रिड हमेशा ईमानदारी से कार्य करता है,मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।आइए हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाये जहां हर परिवार स्वस्थ्य और सुरक्षित हो! उन्होंने सभी को पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पावर ग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन के उद्घाटन के अवसर पर सांसद डुमरियागंज एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कि सांसद के प्रयास से ही विश्राम सदन का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि सांसद ने सभी विधानसभा में कुछ न कुछ विकास कार्य को दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह ने सभी स्वागत किया। उन्होने कहा कि सांसद के प्रयास से जनपद में बहुत से काम हो रहे है। विश्राम सदन के बनने से जनपद के तमाम लोगो को इसका लाभ मिलेगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज पावर ग्रिड द्वारा जनपद में 50 बेड के विश्राम सदन का लोकार्पण हुआ है। इसके लिए पावर ग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी को धन्यवाद देता हूॅ। इससे मरीजो के परिजनो को लाभ मिलेगा! सांसद जगदम्बिकापाल के प्रयास से 1000 सीट का आडिटोरियम बन रहा है।स्वतंत्र निदेशक, पावरग्रिड, युगेश कुमार दीक्षित ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कि सीएसआर योजनान्तर्गत आज 02 योजनाओ का लोकार्पण हो रहा है। जिसमें 50 बेड का विश्राम सदन तथा 500 हैण्ड पम्प तथा 500सोलर लाइट का भी हैण्ड ओवर जिला प्रशासन को किया जायेगा। पावरग्रिडड सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहता है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार पावर ग्रिड काम कर रहा है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर. के. त्यागी को धन्यवाद देता हूं! कि आपने अपना कीमती समय दिया। आपके द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन एवं 500 हैण्ड पम्प तथा 500सोलर लाइट दिया गया है। सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है विश्राम सदन के बन जाने से तरीजो के परिजनो को इसका लाभ मिलेगा। नीति के इंडीकेटर्स में सुधार हेतु सहयोग करें। जनपद सिद्धार्थनगर को काम करने के लिए पावर ग्रिड ने चुना है इसके लिए धन्यवाद देता हूॅ। आज 12 से अधिक देशो में पावर ग्रिड काम कर रहा है। सभी को पुनः धन्यवाद देता हॅू। पावर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र तृतीय द्वारा जिला प्रशासन को 50 बेड विश्राम सदन एवं 500 हैण्ड पम्प तथा 500सोलर लाइट हैण्डओवर किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, पूर्व सांसद नेपाल अभिषेक शाह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 राजेश मोहन, व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, जनपदवासी आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *