लखनऊ/दिनाँक 02 मई 3023
भाजपा वार्ड प्रत्याशी के बुल्डोजर रैली में उमड़ा विशाल जनसैलाब–अजय त्रिपाठी मुन्ना
“लखनऊ नगर निगम के अंबेडकर नगर वार्ड के प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक मालवीय नगर वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती रीना विक्रम सिंह मोतीलाल नेहरू वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती चरणजीत गांधी के समर्थन में मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल, मालवीय नगर व्यापार मंडल, मोती नगर व्यापार मंडल के द्वारा निकाला गया विशाल बिल्डोजर जुलूस”
लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी बंटी एव प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज खान ने बताया कि आज लखनऊ की मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं अंबेडकर नगर वार्ड के प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक, मालवीय नगर वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती रीना विक्रम सिंह मोतीलाल नेहरू वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती चरणजीत गांधी जी के समर्थन में मिल रोड के भूसा मंडी चौराहे से विशाल बिलडोजर जुलूस निकाला गया जुलूस का नेतृत्व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल(पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने किया जो मालवीय नगर, मोती नगर, गढ़ी कनौरा, एवरेडी चौराहा, संजय नगर, करेहटा होते हुए मिल रोड होते हुए भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर नगर वार्ड के प्रत्याशी संतोष कुमार धानुक के कार्यालय पर समाप्त हुआ। बुल्डोजर जुलूस के साथ साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी एवं आम नागरिक साथ में चल रहे थे।उन्होंने कहा कि बुल्डोजर जुलूस इतना विशाल था की उसको देखकर प्रत्याशियों की जीत अभी से लगभग सुनिश्चित है।
उक्त कार्यक्रम समापन के उपरांत भूसा मंडी चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी आम जनता देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुल्डोजर बाबा के नाम से मशहूर योगी आदित्य नाथ,उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथो को मजबूत करने का कार्य किया है। अजय त्रिपाठी ने कहा कि हम सब आज बुलडोजर पर सवार होकर विशाल रैली का निकालकर तीनों प्रत्याशियों के जीत सुनिश्चित करने का कार्य किया है।
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने यह भी कहा कि जिस तरह से इस बुल्डोजर जुलूस में जन सैलाब उमड़ा। हम सभी लोग जनता द्वारा मिल रहे अपार जनसमर्थन का आभार व्यक्त करते है। उनको यह भरोसा दिलाना चाहते है की चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रों के रुके हुए सारे विकास के काम एवं जनता के मान सम्मान की सारी लड़ाई हम लोग लड़ने का काम करेंगे हम अपने क्षेत्र की जनता के दु:ख और सुख में 24×7 सदैव साथ रहेंगे।
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने उपस्थित जनता से यह भी आवाहन किया कि आने वाले 4 मई को अपना एवम अपने परिवार का एक एक वोट भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल को दिलाने की कृपा करे।
भवदीय:– ताज खान–प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी