नई दिल्ली/दिनाँक 02अक्टूबर 2023
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने राजघाट नई दिल्ली में बापू के समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट नयी दिल्ली पहुँचे भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के पदाधिकारी-अजय त्रिपाठी मुन्ना
नई दिल्ली। आज दिनांक 02अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।इसी कड़ी में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में रितेश गुप्ता, ताज ख़ान, सौरभ सिंह, देवेश दीक्षित, अरुण कसाना,शशिकांत सिंह, तेज शंकर अवस्थी, शालिनी पाठक, दीपक शर्मा, उमेश शुक्ला, सुनील गुप्ता , सुनील लोधी, संतोष वर्मा, अनुज साहू ने नयी दिल्ली स्थित बापू के समाधि स्थल राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ग़ुलामी के समय अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए गांधीजी ने जिस तरह आंदोलन चलाया था और उनके अथक प्रयासों से आज अंग्रेजों की गुलामी से भारत देश आज़ाद है, और हम सभी लोग खुली हवा में साँस ले रहे है।आज आजादी में सबसे महत्वपूर्ण योगदान महात्मा गांधीजी का रहा है।
आज 02 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने समस्त देशवासियों से अपील किया है कि सभी लोग इस 48घंटे के विशेष स्वच्छता अभियान में एक घंटा सफाई अभियान का हिस्सा बने।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर इस 48 घंटे के विशेष स्वच्छता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित देश के प्रत्येक नागरिक ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर बापू को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य किया।
भवदीय:–भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना…