Wed. May 6th, 2026

अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत किट व सूखा खाद्य पदार्थ हर जरूरतमंद को दिया जाए- सीएम योगी

लखनऊ: 20 सितंबर 2025

अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत किट व सूखा खाद्य पदार्थ हर जरूरतमंद को दिया जाए- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थिति सरकारी आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिया कि अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत किट व सूखा खाद्य पदार्थ हर जरूरतमंद को प्राप्त हो। जनहानि पर पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए। निचले इलाकों में बाढ़ से जिनके घर गिर गए हैं, उनको ऊंचे स्थानों पर आवासीय पट्टे दिए जाएं तथा आवश्यकतानुसार लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी की व्यवस्था की जाए। यह आवास परिवार की महिला मुखिया के नाम से दिए जाएं। निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को समय से खाद्य व उर्वरक की उपलब्धता हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *