Sun. Jun 28th, 2026

अपना दल (एस) के रा0 कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत-विनय वर्मा

जनपद-बस्ती/दिनाँक 24 सितंबर 2022

अपना दल (एस) के रा0कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत-विनय वर्मा

जनपद-बस्ती। आज अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उ0.प्र0.सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में जनपद बस्ती मंडल अंतर्गत पं0 अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।

आज के इस कार्यक्रम के शुरुआत में देश के महान समाजसेवी, ग़रीबों-दलितों के मसीहा व महान विचारक महापुरुषों व व्यक्तित्वों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों के साथ लोगों को संबोधित किया। तत्पश्चात सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। अपनादल एस पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्षा व भारत सरकार में राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा 2 सितंबर को प्रतापगढ़ जिले से शुरुआत हुई थी।

उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा ने आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का फूल-माला पहनाकर उन्हें भेंट स्वरूप चाँदी का कप-प्लेट प्रदान किया।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि जनपद-

सिद्धार्थनगर के कई सम्मानित व गणमान्य लोगों को आज अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। हमारी पार्टी की सर्वधर्म समानता व समाज कल्याणकारी नीतियों को अपनाकर पार्टी की मुख्यधारा से जुड़ने वाले सभी सम्मानित लोगों का अपनादल एस पार्टी आशीष पटेल एवं के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

Related Post