अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंथ एवं राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्ट अटैक आने से आश्रमवासी में छाई घोर निराशा,हनुमत कृपा से 3दिन के बाद आया होश
राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्ड अटैक पड़ गया है तारीख 27 दिसंबर को हार्ट अटैक हो गया था,उसके बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफ़र किया था, लेकिन उनकी तबियत को ध्यान देते हुए लखनऊ ना जाकर उन्हें हर्षण हृदय संस्थान फैजाबाद देवा हॉस्पिटल के बगल एडमिट किया गया है, अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंथ बजरंग दास को हनुमानजी की कृपा से तीसरे दिन होश आ गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 बजरंग दास जी महाराज गौ संरक्षक दल को हार्ट अटैक आने के बाद होश में आ जाने पर सभी आश्रम बासीयों में प्रसन्नता की लहर छा चुकी है।
पूज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास की अचानक हुए अटैक से सभी आश्रम वासी अत्यंत निराश हो चुके थे आज उनकी निराशा आशा में बदल चुकी है।
आप सबके आशीर्वाद एवं भगवान की कृपा से अब स्वास्थ्य में सुधार धीरे-धीरे आ रहा है। ईश्वर चाहेंगे तो आप सब की सेवा के साथ-साथ गौ माता की भी सेवा का अवसर प्रदान होगा। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें यही पारब्रह्म परमेश्वर से प्रार्थना है।