जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी कपिलवस्तु महोत्सव-2022 की प्रथम तैयारी को लेकर हुई बैठक
सिद्धार्थनगर। आगामी कपिलवस्तु महोत्सव-2022 की प्रथम तैयारी बैठक जिलाधिकारी/अध्यक्ष कपिलवस्तु महोत्सव समिति संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण तथा अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मत्ति से दिनांक 29 दिसम्बर 2022 से 02 जनवरी 2023 तक पांच दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि दिनांक 29 दिसम्बर 2022 को जनपद स्थापना दिवस पर होने वाले पारम्परिक रूप से सिद्धार्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्तूप पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास होगा कि इस वर्ष गतवर्षो की अपेक्षा में कपिलवस्तु महोत्सव-2022 का आयोजन पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न कराया जायेगा। इसके साथ ही साथ यह प्रयास होगा कि कपिलवस्तु के कार्यक्रमों में विशेष रूप से जनपद के गावों से लेकर एवं जनपद की ऐतिहासिक स्थलो को प्रर्शनी के रूप में सम्मिलित किया जायेगा। मुख्य रूप से कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रमों में महात्मा गौतम बुद्ध पर आधारित गोष्ठी का आयोजन व अन्य आयोजनो को सम्मिलित कर आयोजित किये जायेगे।
बेसिक शिक्षा विभाग विकास खण्ड स्तर से लेकर जनपद स्तर पर बच्चो के रैली एवं प्रतियोगिता का आयोजन करायेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी खेल का आयोजन के लिए अपनी रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित करेगे।
पांच दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रमो में जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से आम जनमानस को कपिलवस्तु महोत्सव स्थल तक आने-जाने के लिए बसो की व्यवस्था की जायेगी।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह एवं विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने सुझाव दिया कि महोत्सव के कार्यक्रमो में एक जनपद एक एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए काला नमक चावल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाये। विधायक शोहरतगढ ने बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर के कलाकारो बस्ती मण्डल एवं गोरखपुर मण्डल के कलाकारो को भी कार्यक्रम में स्थान दिया जाये।
संवाददाता दैनिक जागरण जितेन्द्र पाण्डेय ने सुझाव दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद के अच्छे स्कूलो का मॉडल महोत्सव में बनाया जाये। इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मॉडल स्कूल बनाने के लिए निर्देश दिया।
इसके साथ ही स्थानीय खान-पान की वस्तुओ जैसे- बर्डपुर की रामकटोरी, डिड़ई का लड्डू एवं उसका बाजार की कचौड़ी को फूडजोन में सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि कपिलवस्तु महोत्सव-2022 के स्मारिका प्रकाशन के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों से लेख एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का संदेश समय से प्राप्त कर महोत्सव उद्घाटन के समय स्मारिका का विमोचन कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष के कार्यक्रम में स्मारिका के प्रकाशन में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये। पूर्व प्राचार्य रतनसेन डिग्री कालेज, बांसी प्रो0के0पी0त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि महोत्सव में महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित गोष्ठी आयोजित किया जाये जिससे जनपद से पूरे विश्व में इसका सन्देश जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रमों में भोजपुरी नाइट, स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, बच्चो/स्कूली बच्चो के कार्यक्रम, लोक कलाकारो की प्रस्तुति करायी जायेगी। इसके अलावा झूला मेला, शिल्प जोन, कामर्शियल जोन, शासकीय प्रदर्शनी, आर्ट गैलरी आदि भी लगायी जायेगी।
जिलाधिकारी संजीव रंजन, विधायक बासी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, अधिकारीगण, संभ्रात नागरिक, मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पश्चात बैठक के समापन की घोषणा की गयी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमयिागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, मुख्य कोषाधिकारी/प्र0जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, ए0आर0टी0ओ0 अरूण प्रकाश चौबे, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ डा0 नलिनीकान्त मणि त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य रतनसेन डिग्री कालेज, बांसी प्रो0 के0पी0 त्रिपाठी,एडवोकेट रमेश कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार मद्धेशिया तथा अन्य संबधित अधिकारीगण व महोत्सव समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।