Thu. Feb 6th, 2025

आगामी नगरपालिका चुनाव के दृष्टिगत अपनादल एस के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 11अप्रैल 2023

आगामी नगरपालिका चुनाव के दृष्टिगत अपनादल एस के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
—————————————————————–
अपनादल एस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद सरोज ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया…
—————————————————————–
सिद्धार्थनगर। आज अपना दल एस के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल की अध्यक्षता मे बांसी विधानसभा के सूपा राजा चौराहे पर सोनिया मैरेज हाल मे संगठन की समीक्षा बैठक हुई। शीर्ष नेतृत्व के आदेश के क्रम मे यह बैठक आयोजित किया गया ।

आज के इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रुप मे अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक सोरांव प्रयागराज जमुना प्रसाद सरोज रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा सर्व प्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी चलाते है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आने वाले नगर पंचायत चुनाव मे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अभी से मजबूती के साथ लग जाये। पार्टी जिसको भी प्रत्याशी बनायेगी उसे भरपूर सहयोग कर जिताने का काम करे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले इसी महीने के अन्त तक पार्टी की संगठन इकाई जो भंग चल रही हैं उसका गठन किया जायेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल के दिशा निर्देशन मे पूरी कार्यकारणी का गठन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में अपनादल के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल,अनिल चौधरी,अंजली चौधरी,राम लुटावन वाल्मिकी, शैलेन्द्र वर्मा, लवकुश चौधरी, रामधनी चौधरी, अजय चौधरी, राम दास मौर्य, लवकुश सैनी ,रमेश तिवारी, शोभनाथ चौधरी, सुरेन्द्र ,कृपा शंकर सिंह, गणेश अग्रहरी, आराधना वर्मा, ज्योति चौधरी, रेखा पासवान, विन्ध्याचल, अकबर अली, अरविन्द चौधरी, राजाराम बीडीओ,,राम किशुन
के अलावा भारी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464