Thu. Apr 30th, 2026

आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे प्रदेश के 14 अस्पताल-ब्रजेश पाठक

आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे प्रदेश के 14 अस्पताल-ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी 9.80 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की होगी निर्णायक भूमिका- ब्रजेश पाठक

प्रदेश के हर व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य- ब्रजेश पाठक

अस्पतालों में मरीजों को उपचार एवं जांच से जुड़ी मिलेंगी कई नई सुविधाएं-ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के 14 अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इन अस्पतालों में मरीजों को उपचार और जांच से जुड़ी कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करीब 9.80 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की है।प्रदेश के अस्पतालों में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलाजी, रेडियोलॉजी आदि से संबंधित अत्याधुनिक सुविधाएं अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के बीकेटी साढ़ामऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय के लिए 2.70 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट से उपकरण खरीदे जाएंगे।

इसी तरह बलरामपुर जिला महिला चिकित्सालय में 1.52 करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे। रायबरेली जिला चिकित्सालय में 1.56 करोड़, महाराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में 1.16 करोड़, कानपुर नगर के एएचएम डफरिन चिकित्सालय में 16.47 लाख, बागपत जिला संयुक्त चिकित्सालय में 28.55 लाख रुपये खर्च कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।इसी तरह गोरखपुर के 100 शैय्या क्षय रोग सह सामान्य चिकित्सालय में 51.59 लाख,जिला चिकित्सालय में 78.45 लाख की अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर हर नागरिक तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ 2047 का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि एडवांस मेडिकल सुविधाएं जिले और तहसील और गांव स्तर तक पहुंचें।

उत्तर प्रदेश विकसित भारत के स्वास्थ्य मॉडल का नेतृत्व करे। वह सोमवार को राजधानी के एक होटल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विकसित यूपी कॉन्क्लेव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 81 मेडिकल कॉलेजों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नया मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में संक्रन्य से समृद्धि।विकसित यूपी कॉन्क्लेव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का किया गया स्वागत।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका में होगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी होगी: उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस सेवा 102/108 का रेस्पॉन्स टाइम कम किया गया है। आधारभूत सुविधाओं के विकास में अगले दस साल में एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका निर्णायक रहेगी।

सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जीएन सिंह, एसीएस अमित कुमार घोष, विशेष सचिव धीरेंद्र सचान, साचीज की मुख्य कार्यपालक अर्चना वर्मा, महानिदेशक डा. रतनपाल सुमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीति आयोग, नियोजन विभाग,फिक्की तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया।

मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। जहां भी लापरवाही मिलेगी, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों की निगरानी में लगे अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अस्पतालों की जांच करके व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। लगातार ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हमीरपुर के दीवान शत्रुघ्न सिंह संयुक्त चिकित्सालय में 3.35 लाख, बस्ती के हरैया स्थित 100 शैय्या महिला चिकित्सालय में 8.68 लाख, इटावा के डॉ. भीमराम आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में 38.96 लाख के उपकरण खरीदे जाएंगे। इसी तरह वाराणसी में मानसिक चिकित्सालय में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि से चिकित्सालय परिसर को अलग किया जाएगा। इसके लिए 1.27 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *