Mon. Mar 10th, 2025

आयुक्त बस्ती मण्डल ने सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर सुनी शिकायत कर्ताओं की समस्याएं

blank

सिद्धार्थनगर 13 जुलाई 2024

आयुक्त बस्ती मण्डल ने थाना डुमरियागंज़ में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस पर सुनी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं आई.जी. बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर0के0भारद्वाज, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की उपस्थिति में थाना डुमरियागंज़ में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज एवं तहसीलदार डुमरियागंज को निर्देश दिया कि आवेदन कर्ताओ के सभी प्रार्थना-पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण कराये। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 से बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

जिलाधिकारी ने आज की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि कि जनपद में मैरूण्ड ग्रामों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री आपूर्ति करने वाले फर्म को शीघ्र आपूर्ति करने हेतु निर्देश दिया गया है। तहसील स्तर पर काल रजिस्टर से बाढ़ प्रभावित ग्रामो के प्रधान, सचिव एवं लेखपाल के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा रही है। गर्भवती महिलाओ एवं बीमार व्यक्तियों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है एवं प्रतिदिन सूचना प्राप्त की जा रही है। जनता की प्रत्येक समस्याओ का निराकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। जनपद में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है।

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा थाना डुमरियागंज के रजिस्टर नं0-8, एच.एस. रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, 27/30 के अन्तर्गत शस्त्र के लाइसेंस धारक द्वारा किये गये उल्लघंन का निरीक्षण किया।

इसके अलावा जमानत सत्यापन रजिस्टर, पैदल गस्त के संबध में जानकारी ली गयी। रजिस्टर मालखाना, जी.डी. धारा के अन्तर्गत दर्ज मामलो का कम्प्यूटर में फीडिंग किया गया है उसे भी देखा गया। सभी रजिस्टर पूर्ण पाये गये एवं समस्त रजिस्टरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा दिया गया।

इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार के0, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, तहसीलदार डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, लेखपाल रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, राहुल, पवन, गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय, राज प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *