Wed. Mar 12th, 2025

आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कार्यालय, कृषि उत्पादन मण्डी सहियापुर डुमरियागंज का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 21 दिसम्बर 2020

आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कार्यालय, कृषि उत्पादन मण्डी सहियापुर डुमरियागंज का किया औचक निरीक्षणblank blank blank blank blank

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कार्यालय, कृषि उत्पादन मण्डी सहियापुर डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने समीक्षा की गयी तथा मण्डी परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति सहियापुर, डुमरियागंज में कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्ता ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबधित को निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कृषि उत्पादन सहियापुर में बने धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा धान खरीद के संबध में जानकारी प्राप्त की गयी। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित को निर्देश दिया कि धान को राइस मिल तक पहुॅचाये। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए तथा अपना लक्ष्य पूर्ण करे।
इसके पश्चात आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिरसिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टेलीमेडिसिन केन्द्र, डेन्टल कक्ष, महिला नसबन्दी पंजीकरण, लेबर रूम के साथ ही पूरे स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि गोल्डेन कार्ड धारको को क्लेम जनरेट कराकर लाभ दिलाया जाए।
इसके पश्चात आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा निर्माणाधीन फायर स्टेशन, डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्ता ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबधित को निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात गंाम पंचायत सिरसिया में वरासत से सबधित खुली बैठक में आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर,जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग की उपस्थिति में खुली बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान तहसील डुमरियागंज द्वारा आम जनमानस के सामने ग्रामवासियों की खतौनी को पढ़कर सुनाया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती श्री अनिल कुमार सागर ने कहा कि उ0प्र0 सरकार की मंशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति का वरासत नही छूटना चाहिए। आप सब लोग आनलाइन या तहसील में सम्पर्क करके अपना नाम खतौनी में दर्ज करा सकते है।

Related Post