Thu. Apr 30th, 2026

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र चौखड़ा वि0ख0 भनवापुर, तहसील डुमरियागंज का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 28 दिसम्बर 2020

आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र चौखड़ा वि0ख0 भनवापुर, तहसील डुमरियागंज का किया औचक निरीक्षण

जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र चैखड़ा वि0ख0 भनवापुर, तहसील डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा तौल के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। गन्ना क्रय केन्द्र प्रभारी ने अवगत कराया कि अब तक 3900 कुन्तल गन्ने की खरीद की गयी है। आज 8 किसानों का 298 कुन्तल गन्ना तौल किया गया है। जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर ने निर्देश दिया कि गन्ने की तौल ठीक ढंग से होनी चाहिए। घटतौली नही होनी चाहिए।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post