सिद्धार्थनगर- 30 जुलाई 2024
सिद्धार्थनगर-आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएम से कि शिकायत/चिल्हिया में 07माह के भीतर एक ही सड़क पर खर्च की गई 02 बार धनराशि.
सिद्धार्थनगर- पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एक ही सड़क का 07माह के भीतर दो बार निकाला टेंडर/जिम्मेदारों द्वारा जमकर किया गया सरकारी धन का दुरुपयोग व बंदरबांट
आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा 07 माह के भीतर एक ही कार्य को/दुबारा करने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप.
आरटीआई कार्यकर्ता ने
डीएम सि0नगर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की गहनता से जांचकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरकारी धन के हुए दुरुपयोग का रिकवरी करने की मांग की है.
जनपद सिद्धार्थनगर में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 07 माह के भीतर एक ही सड़क पर दुबारा कार्य कराने के निविदा आमंत्रण करने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने के शिकायत के संदर्भ में गहनता से जांच करने हेतु जिलाधिकारी सि0नगर को दिया पत्र…
आवेदनकर्ता ने जिलाधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर से आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि जनपद के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में भारी अनियमित की गई है, इस संबंध में एक ही रोड पर लगभग 07 माह के भीतर दोबारा निविदा आमंत्रण कर विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है… उक्त दोनों कार्य निम्नवत हैं…..
1) यह कि प्रांतीयखंड लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 20,04, 2021 के पत्रांक 138/11/2021 के द्वारा चिल्हिया पलटा देवी संपर्क मार्ग पर बाजार की आबादी भाग में सीसी रोड सहित विशेष मरम्मत कार्यक्रम निविदा लगभग 33 लाख लाट संख्या- 21 आमंत्रित की गई। जिसके सापेक्ष अनु0सं0- 88/21-22 दिनांक 28,08,2021 सृष्टि एंटरप्राइजेज के पक्ष में अनुबंध घटित किया गया।
2) यह कि अधीकक्षण अभियंता बस्ती वृत्त लोक निर्माण विभाग बस्ती के द्वारा दिनांक 09,02,2021 को पत्रांक -6876/04 ई निविदा – बस्ती वृत्त/2021-22 को चिल्हिया पलटादेवी वाया बजहा मार्ग का चौड़ीकरण एवं आमंत्रित की गई,जिसके सापेक्ष अनु0सं0-237/SE-895C/बस्ती -वृत्त/21-22 दिनांक 30,12,2021 को मेसर्स मां आदिशक्ति कांस्ट्रक्शन बस्ती के पक्ष में अनुबंध गठित किया गया।
“उपरोक्त दोनों कार्य के निविदा प्रक्रिया व अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच की आवश्यकता है..जो निम्न विंदुवार है…”
A- प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सि0नगर द्वारा दिनांक 20,04,2021 को निविदा आमंत्रण कर सी0सी0 रोड सहित विशेष मरम्मत कार्य कराया गया। जिस पर विभाग द्वारा जन सूचना पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार 15,62,850.00₹ का भुगतान किया गया तथा अंतिम देयक अवशेष है। अंतिम बिल अवर अभियंता द्वारा प्रस्तुत करने पर सहायक अभियंता द्वारा हस्ताक्षर भी किया गया है। इसकी गहनता से जांच की आवश्यकता है।
B- दिनांक 20,04,2021 को आमंत्रित निविदा के कार्य पर शासन स्तर से कब-कब कितना धन प्राप्त हुआ,तथा उस धन को किसी अन्य कार्य में नहीं तो व्यय किया गया इसकी गहनता से जांच जरूरी है।
C- दिनांक 20, 04, 2021 को आमंत्रित निविदा सीसी रोड पर विशेष मरम्मत कार्य जो की चिल्हिया बाजार की आबादी मध्य का कार्य हुआ था, उसी पर लगभग सात महीने बाद दोबारा कैसे अनु0सं0-237/SE -895C/बस्ती वृत्त/21-22 दिनांक 30,12,2021 को अनुबंध गठित कर दिया गया, इसकी गहनता से जांच की आवश्यकता है।
D- विभाग द्वारा किसी पक्के कार्य पर/सड़क पर लगभग 07 माह भीतर क्या दुबारा कार्य कराया जा सकता है इसकी गहनता से जांच जरूरी है..
E- यह कि अनु0सं0-237/SE 895/बस्ती वृत्त/21-22 के कार्य के आगणन को किस अभियंता ने तैयार किया, तथा किस अभियंता ने कार्य का मापन किया, विभागीय नियमावली अनुरूप सीसी रोड के ऊपर दुबारा कार्य आगणन तैयार करने के कारण इनके विरुद्ध गहनता से जांच कर सरकारी धन के आरोप में कार्यवाही की जाए।
F- यह कि प्रा0खंड लोक निर्माण विभाग सि0नगर द्वारा दिनांक 20,04,2021 की आमंत्रित सीसी रोड व विशेष मरम्मत कार्य की सड़क वर्तमान में कहां पर है। उस सीसी रोड पर लेपन कार्य किया गया है या नहीं इसकी गहनता पूर्वक जांच की आवश्यकता है।
G- यह कि दिनांक 20,04,2021 के आमंत्रित निविदा कार्य के सीसी रोड लेपन कार्य किया गया है, उक्त कार्य लगभग 550मीटर सीसी रोड के ऊपर लेपन कार्य के नाम पर कितना भुगतान मां आदि शक्ति कास्ट्रक्शन बस्ती को किया गया है और विभाग को कितना धन का दुरुपयोग/क्षति हुआ है इसकी गहनता से जांच की आवश्यक है।
शिकायतकर्ता ने डीएम सि0नगर ने निवेदन किया है कि उक्त वर्णित कार्य 1 व 2 के सापेक्ष शिकायती विंदू A से G तक की गहनता से जांच कराकर दोषी अभियंता/सहायक अभियंता/अधिशासी अभियंता/अधीक्षण अभियंता सहित अन्य संबंधित के विरुद्ध सरकारी धन की क्षति/अपव्यय की जांच अपने स्तर से कराते हुए दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कृपा करे।
नोट:- उपरोक्त बाते आरटीआई कार्यकर्ता व जिलाधिकारी सि0नगर को दिए गए शिकायत पत्र के द्वारा साक्ष्य के आधार पर समाचार का प्रकाशन किया गया है,
प्रार्थी:-
( प्रशस्त उपाध्याय )
एडवोकेट
आरटीआई कार्यकर्ता
मोबाइल न0 – 9795315181

