Mon. May 4th, 2026

आरपीआई कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ की नारेबाजी चीनी सामानों का बहिष्कार करने का एलान

महराजगंज-20-06-020

आरपीआई कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ की नारेबाजी चीनी सामानों का बहिष्कार करने का एलान

प्रकाशनार्थ:-
लद्दाख में चीनी सेना के हमले से उपजा लोगों का गुस्सा बना हुआ है। शनिवार को आरपीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए चीन के सामानों के बहिष्कार की अपील की गई। हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने निर्देश पर शनिवार को कार्यकर्ता कार्यालय पर जुटे। जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सामाजिक दूरी बनाते हुए चीनी राष्ट्रपति शीजिनपिंग का पुतला दहन करते हुए चीन के इस कायराना हरकत के विरोध में नारेबाजी करते हुए चीन के सामानों के बहिष्कार करने की अपील की गई। चीन के इस हरकत का करारा जवाब देने की जरूरत जताई गई। इस दौरान सुमित शरण श्रीवास्तव, सुजीत कुमार गौतम, रामअचल, सूरज, रमेश प्रसाद, संजय, विन्द्रावती, मालती देवी, लालमती, रामरतन वर्मा, श्याम विश्वकर्मा, बेचन यादव व वकील प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Post