Sat. Apr 18th, 2026

उप मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर/कम्प्यूटर लैब के छात्राओ से वार्ता की

सिद्धार्थनगर दिनाँक-25 सितंबर 2022

उप मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर/कम्प्यूटर लैब के छात्राओ से वार्ता की

सिद्धार्थनगर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खण्ड मिठवल का निरीक्षण किया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया,इसके पश्चात कम्प्यूटर लैब को देखा तथा छात्राओ से वार्ता की । साथ ही समस्त कक्षाओ का निरीक्षण किया तथा छात्राओ से वार्ता करते हुए कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करे तथा अपने जनपद एवम अपने पैरेंटस का नाम रोशन करे।

Related Post