सिद्धार्थनगर 25 सितम्बर 2022
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्राम पंचायत समोगरा में चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया
सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी, विकास खण्ड मिठवल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत समोगरा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्जवलन एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थे।
उक्त चौपाल कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये जा रहे मन की बात कार्यक्रम को उपस्थित उपमुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थियों द्वारा लाइव सुना गया। चौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री योगी ने भारी संख्या में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे पात्र लाभाथियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने से ही समाज और देश का वास्तवित विकास सम्भव है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार उसी सोच की अवधारणा पर गरीबों के उत्थान हेतु काम कर रही है, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की गई है जिससे पात्र व्यक्ति लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में निरन्तर सुधार के प्रति अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाये। चौपाल कार्यक्रम के दौरान सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती है। उनका सपना था कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिले।
ओ0डी0ओ0पी0 में चयनित काला नमक चावल की महक विदेशो तक फैल रही है। जनपद में सी0एफ0सी0 बन गयी है। जनपद सिद्धार्थनगर प्रदेश में सबसे अधिक मछली का उत्पादन कर रहा है। चौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा 08 किसानो को नयी प्रजाति का बीज दिया गया।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा चौपाल कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में महिलाओं की गोदभराई कर बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुये पुष्टाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 एम0पी0सिंह, एवं सम्बंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में सम्मानित नगारिक आदि उपस्थित रहें।