उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन अगस्त में कराने हेतु, महत्वपूर्ण बैठक 29 जुलाई को- कमल अग्रवाल
लखनऊ से न्यूज17इंडिया संवाददाता खुर्शीद आलम की रिपोर्ट…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ को गतिशील एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से 29 जुलाई 2026 को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि यह बैठक 96, महात्मा गांधी मार्ग, प्रेरणा सदन, लखनऊ में दिनांक 29 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे होगी। बैठक में महासंघ एवं मिनिस्ट्रियल फेडरेशन का अधिवेशन अगस्त 2026 में लखनऊ में सम्पन्न कराए जाने को लेकर रूपरेखा और तैयारियों पर विचार- विमर्श किया जाएगा।
बैठक में महासंघ और मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिवेशन को सफल बनाने हेतु उनके अमूल्य सुझाव और विचार मांगे जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस अधिवेशन के माध्यम से प्रदेश भर के कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

