Sun. Apr 19th, 2026

एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा खड़ा – उमंग सिंह

सिद्धार्थनगर 09 सितंबर 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा खड़ा – उमंग सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में वृहस्पतिवार को वन नेशन वन इलेक्शन की बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 07 सितम्बर को लखनऊ में होने वाले प्रदेश छात्र सम्मेलन को सफल बनाने के लिए योजना बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक के बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक उमंग सिंह रहें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक उदय पाल वर्मा ने किया। एवं कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक भानु सिंह सिसोदिया ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय सह संयोजक उमंग सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से सीधा फायदा आम जनमानस को होगा। देश में बार- बार चुनाव होने से सरकारी धन का खर्च एवं समय की बर्बादी होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश और अधिक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समन्वयक/पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, जिला सह समन्वयक बिपिन सिंह,जिला सह संयोजक अजय सिंह, नित्यानंद शुक्ल, विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता डॉ0 अरूण कुमार प्रजापति, शिवशक्ति शर्मा,अम्बिकेश श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव, माधवेंद्र मिश्रा,संतोष शुक्ला, रामविनोद यादव, अभिषेक चौधरी, रामू मौर्या, मिथलेश अग्रहरी आदि छात्र नेता गण उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *