Fri. May 29th, 2026

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उमेश प्रताप व मनोज कुमार को फूलमाला व मोमेंटो देकर स्वागत किया

लखनऊ: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उमेश प्रताप व मनोज कुमार को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया

लखनऊ संवाददाता: उत्तर प्रदेश! आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ में मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश और उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री का आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह और संस्थापक दिनेश दीक्षित और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरेज लारी और विधिक सलाहकार विशाल सिंह एडवोकेट आज कई वरिष्ठ लोगों ने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कार्यालय पर मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री और मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के0डी0 सिंह ने कहा यह ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के दोनों सिपाही संगठन की मजबूती बनाने के लिए तन मन से लगे रहते हैं उनका कार्यशैली सराहनीय है, ऐसे लोगों को संगठन हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है,ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारी गणों को अपील भी किया कि यदि लखनऊ में किसी काम से आते हैं या ऑफिस आना चाह रहे हैं तो आप लोग अवश्य आए और लोगों से जरूर मिले।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी बात की कोई समस्या हो तो उसे अवगत करायें। इससे संगठन को मजबूती मिलती है।यदि किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत होती है तो उसको समाधान करने का पूरा प्रयास राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा समाधान किया जायेगा। आज उमेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री और मनोज कुमार पूर्वांचल मंडल अध्यक्ष के आज लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यालय के आगमन पर दोनों लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद व्यक्त किया गया और दिशा निर्देश दिया कि आप लोग संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *