Sat. Jul 25th, 2026

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ क्षेत्रों वाले अनेकों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ क्षेत्रों वाले अनेकों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद

भ्रमण के दौरान विधायक ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लेने के साथ क्षेत्र की नदियों की स्थिति और बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण ! संबंधित को त्वरित निस्तारण के लिए दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के भूतहिया,गंगवल,चिरहवां,अमरिया, धोबहा,रीवानानकार,पेड़ारी,पटखौली, तालभिलौना में ग्रामीणों से किया संवाद, सुनीं समस्याएं; बाढ़ को लेकर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने विकास खंड जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूतहिया, गंगवल एवं चिरहवां का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लेने के साथ क्षेत्र की नदियों की स्थिति और बढ़ते जलस्तर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विधायक श्यामधनी राही ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा,उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान, विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *