कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि सपा-प्रसपा में गठबंधन की सुलह सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश-
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा पर विपक्षी पार्टियों ने भी तंज कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि यह समझौता सिर्फ लोगो का सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में “(यूपी एसेम्बली इलेक्शन 2022)”
में अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. सपा-प्रसपा में गठबंधन और चाचा और भतीजे में समझौता होने पर विपक्षी पार्टियों न घेरना शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा कि भतीजे अखिलेश का बड़ा बयान आया है कि चाचा शिवपाल के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधान सभा का यूपी चुनाव ..
यह केवल ध्यान भटकाने की योजना भर है. जिसके जरिए खबरों में आने की कोशिश अखिलेश यादव कर रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी तरह की झगड़े और सुलह की बातें हुई थी,कांग्रेस ने कहा,
विधानसभा 2022 का चुनाव देखकर चाचा का हो रहा है सम्मान, कांग्रेस पार्टी के प्रिंट मीडिया संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना है कि आश्चर्य है कि समाजवादी पार्टी का नाम समाजवादी पार्टी है और परिवार में एकता नहीं. कभी चाचा का सम्मान होगा तो कभी अपमान. ये अखिलेश यादव को तय करना है. अखिलेश यादव मुलायम सिंह के बेटे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री हैं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. शिवपाल यादव ने अपनी एक पार्टी बनाई है और वह उनके सगे चाचा हैं. अखिलेश उनका सम्मान करते हैं या नहीं करते हैं, प्रदेश की 22 करोड़ जनता सवाल कर रही है कि जब चाचा का सम्मान चुनाव देखकर हो रहा है तो आम जनता का क्या होगा? चाचा पिता के समान होता है. चुनाव नजदीक है तो दरकती हुई जमीन और खोते हुए विश्वास को बचाने के लिए अब वह चाचा का सम्मान कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश की जनता को चुनाव में तय करना है कि आगे होने वाले चुनाव में प्रदेश में किसकी स्थिर सरकार बनाएगी।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जल्द ही एक साथ एक मंच पर आ सकते हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बयान दिया है कि चाचा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेंगे, ऐसे में अब उन सभी अटकलों पर भी विराम लग गया है जिनमें लगातार एक होने की बात तो होती थी, लेकिन चाचा और भतीजे एक नहीं हो पाए थे. अब जल्द ही गठबंधन कर चाचा और भतीजा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगे।