सिद्धार्थनगर: 26 जुलाई 2025
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद बुधई राम स्मारक स्थल की साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित किया
सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत शोहरतगढ के सभागार में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक 26जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने की,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा रहे। सर्वप्रथम सभी लोगों ने अमर शहीद बुधई राम के स्मारक स्थल पर पहुंचकर साफ सफाई करके उनको पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन किया एंव कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीद बुधई राम को नमन किया एंव नगर पंचायत सभागार में उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरि चरण कुशवाहा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु भारतीय जनता पार्टी यह दिवस मनाती है,कार्यक्रम में उपस्थित सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा यह दिन उन वीर सपूतों की याद में समर्पित है जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाया और भारत की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी एंव कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने वाले सभी योद्धाओं के योगदान की।
उस समय भी हमने पाकिस्तान को परास्त कर विजयश्री प्राप्त किया था।
पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के साहस के अटूट संकल्प का प्रतीक है कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्लभ पहाड़ियों में दुर्गम पराकाष्ठा की परिचय देते हुए दुश्मन की सीमा को घुटना देखने पर मजबूर किया और कारगिल में पुनः तिरंगा लहरा कर देश को गौरांवित किया। आज कारगिल दिवस पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं,कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम संयोजक अजय उपाध्याय ने आभार ज्ञापन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर,राजेंद्र पांडेय,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,कार्यक्रम संयोजक/जिला मंत्री अजय उपाध्याय,चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,चेयरमैन बढ़नी सुनील जयसवाल,भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा,राजू शाही,सिद्धार्थ पाठक एंव मंडल अध्यक्षगण पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें।

