Fri. Mar 7th, 2025

किसान दिवस के मौके पर किसान विरोधी कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बॉर्डर पर हड़ताल कर रहे किसानों का किया समर्थन

महराजगंज ब्यूरो
दिनाँक-23-12-2020

किसान दिवस के मौके पर किसान विरोधी कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बॉर्डर पर हड़ताल कर रहे किसानों का किया समर्थनblank

यूपी के महाराजगंज जनपद के राजीव नगर के कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज किसान दिवस मनाया इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे किसान विधेयक बिल के विरोध में किसानों के समर्थन आज महाराजगंज कांग्रेस के कार्यालय पर दिल्ली में डटे किसानों का समर्थन करते हुए भारी संख्या में किसान इस विधेयक बिल का विरोध किया साथ ही साथ भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा, और सरकार से अपील की है की किसान विधेयक बिल को सरकार वापस ले आपको बता दें भाजपा सरकार ने 17 सितंबर से ही किसान विधेयक बिल केंद्र सरकार ने पास कर दिया और एमएसपी भी लागू कर दी, जिसके बाद हरियाणा और पंजाब के किसानों सरकार के द्वारा लाए गए किसान विधेयक बिल के विरोध में पिछले 27 दिनों से दिल्ली में किसान विधेयक बिल का विरोध करते हुए सरकार से इस बिल को वापस लेने की बात कही और आज भी किसान इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली में डटे हुए इसी क्रम में आज किसान दिवस के मुख्य अवसर पर महाराजगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले किसान दिवस को मनाया, फिर इसके बाद सरकार के द्वारा लाए गए किसान बिल का विरोध करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और दिल्ली में डटे हुए किसानों अन्नदाता का पुरजोर समर्थन किया जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ महाराजगंज पुलिस के साथ नोकझोंक भी हो गई।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, नूर आलम, विनोद सिंह ,दीप शाही ,नवीन त्रिपाठी, अब्दुल गनी, उमेश कन्नौजिया,रिजवान अंसारी,जग्गू प्रसाद , अकरम सलामिनी,अशोक मधेशिया,रविंद्र दुबे, आफताब, सूर्यप्रताप त्रिपाठी, सर्वेश तिवारी के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया सह-संपादक विश्वामित्र मिश्र की रिपोर्ट—)

Related Post

You Missed