महराजगंज/फरेंदा
दिनाँक-December 23, 2020
किसान दिवस के मौके पर दिल्ली में हड़ताल कर रहे अन्नदाता के समर्थन में एक दिवसीय किये भूख हड़ताल सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी

महराजगंजफरेंदा :: किसान दिवस पर दिल्ली के किसानों (अन्नदाता) का समर्थन करते हुए सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की
किसान दिवस पर सपा के पूर्व विधायक ने दिल्ली में किसानों का समर्थन करते हुए आज एक दिवसीय भूख हड़ताल किया
महाराजगंज जिले के फरेन्दा के अंतर्गत आज अंबेडकर तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली के किसानों का समर्थन करते हुए किसान विधेयक बिल का विरोध करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। पूर्व विधायक ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार में किसानों का बहुत ही बुरा हाल है भाजपा की सरकार ने केंद्र में जिस तरह से किसान विधेयक बिल पास कराया और एमएसपी लागू कराया तब से ही पंजाब हरियाणा सहित देश के तमाम किसान और अन्य पार्टियां किसान विधेयक बिल के विरोध में और भाजपा सरकार के कार्यप्रणाली को लेकर काफी उग्र हो गई देश के तमाम हिस्सों में जगह जगह विपक्ष के नेता और तमाम किसान धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें इसी क्रम में आज महाराजगंज जिले के फरेन्दा में सपा के पूर्व विधायक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैन व सपा विनोद गुप्ता, विजय बहादुर चौधरी सहित तमाम सपाइयों ने आज किसान विधेयक बिल का विरोध करते हुए भाजपा सरकार का जमकर निशाना साधा साथ ही साथ पिछले 28 दिनों से जिस तरह से पंजाब हरियाणा सहित देश के अन्य किसान इस कड़ाके की ठंड में सरकार के खिलाफ दिल्ली में किसान विधेयक बिल के विरोध में मोर्चा खोले बैठे हैं और इस बिल को लेकर वापसी की मांग कर रहे हैं इन सभी बिंदुओं का समर्थन करते हुए आज महराजगंज मे सपा कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय भुख हड़ताल कर किसानों का खुलकर सर्मथन किया।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया सह-संपादक विश्वामित्र मिश्र की रिपोर्ट:-)