Fri. Jan 31st, 2025

किसान बिल के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

किसान बिल के विरोध में सड़क पर उतरे सपाईblank

सिद्धार्थनगर:- केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों एवं श्रमिकों के हितों पर आघात पहुचाने वाले कृषि एवं श्रम कानूनों को बिल सदन में पास कराकर देश के किसानों व श्रमिकों बर्बाद करने पर तुली है। इस काले कानून श्रमिक जहाँ बंधुआ मजदूर बन जाएगा। वहीं किसानों के जमीनों का मालिक पूंजीपति बन जाएंगे। समाजवादी पार्टी इस बिल का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगी।
शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव के अगुवाई में सपाई कार्यकर्ता किसान व श्रमिक बिल के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बिलों को वापस कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि किसानों के हितों का अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भारत सरकार लाई है। उससे किसान अपने उपज का वाजिब मूल्य नहीं पाएगा। औने पौने दामों पर अपनी उपज को बेचने पर मजबूर होगा। भाजपा सरकार की मंशा है कि देश की संपदा को निजी क्षेत्रों में सौपकर चंद लोगों को लाभ पहुंचाने में जुटी है। जिसके कारण देश का अन्नदाता परेशान हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था किसानों के आय को दुगना करेंगे। उसे पूरा नहीं कर पाए तो किसानों मारने पर उतारू हो गये है।

पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि योगी सरकार से किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी बदहाल है। लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, ब्लात्कार की घटनाएं बढ़ गई है। महिलाओं एवं मासूम बच्चियों से दुष्कर्म घटनाएं आम बात हो गई हैं। जिसे रोक पाने में यह सरकार नाकाम है। प्रदेश के सभी जिलों में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। वह ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिसके कारण आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। सूबे की जनता बीजेपी सरकार से आजिज आ चुकी है। इससे छुटकारा पाना चाहती है।

इस दौरान राम कुमार चिनकू यादव, मो. जमील सिद्दीकी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव व वीरेंद्र तिवारी समेत चंद्रमणि यादव, विभा शुक्ला, कमाल अहमद खान, चंद्रजीत जायसवाल, विजय यादव, सोनू यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, धीरु यादव, डाक्टर धीरेन्द्र यादव, शैलेंद्र शर्मा, सुभांगी भारत, रियाज अहमद, फरहान खान, खुर्शीद अहमद, फिरोज आलम, रामू यादव, हरि नारायण यादव, अनिरुद्ध यादव, वीरेंद्र, जफर अहमद, राकेश, चंद्रहास यादव, सब्बू, कृष्णानंद यादव, वीके, अंगद, राधेश्याम यादव, रमजान अली, चंचल रावत, विश्राम यादव, सैयद कुतुब, राम सेवक लोधी व आकाश रावत आदि लोग शामिल रहे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post