#जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 29 सितंबर 2025
कुमारी अर्चिता श्रीवास्तव को बनाया गया थाना भवानीगंज का “एक दिन का थानाध्यक्ष
#जनपद सिद्धार्थनगर: आज दिनांक 29.09.2025 को पुलिस लिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सिद्धार्थनगर में बालिकाओं के सशक्तिकरण, विश्वास व जागरूकता का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पर विमला इण्टर कालेज की छात्रा कुमारी अर्चिता श्रीवास्तव को थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर को थाना भवानीगंज का “एक दिन का थानाध्यक्ष” बनाया गया।
इस दौरान एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा कुमारी अर्चिता श्रीवास्तव द्वारा थाने पर आने वाली आम जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए । थानाध्यक्ष/छात्रा द्वारा थाने के अभिलेखों एवं विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली गयी! जनपद पुलिस के साथ कार्य करके छात्रा काफी उत्साहित हुई तथा सिद्धार्थनगर पुलिस को धन्यवाद दिया।

