Thu. Mar 27th, 2025

कोलकाता में ट्रेनी डॉ0 से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में UP के डॉक्टरों में बढ़ा आक्रोश/8हजार से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर

blank

लखनऊ – 13 अगस्त 2024

कोलकाता में ट्रेनी डॉ0 से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में UP के डॉक्टरों में बढ़ा आक्रोश/8हजार से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर

लखनऊ।कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश के करीब 8हजार से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर है। इस हड़ताल का असर राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का ओपीडी बंद किया गया है। डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर में भी काम करने से मना कर दिया है। डाॅक्टरों द्वारा नो जस्टिस,नो सर्विस और वी वांट जस्टिस के नारे लगाए गए है। केजीएमयू का ओपीडी बंद

आपको बता दें कि कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टरों का आक्रोश बढ़ रहा है। यूपी में करीब 8हजार से ज्यादा डाक्टर हड़ताल पर है।सभी डॉक्टरों ने कल रात IMS-BHU के गेट से सिंह द्वार तक कैंडल मार्च निकाला था। BHU में 100 से ज्यादा डाक्टर हड़ताल पर है। लखनऊ के केजीएमयू का ओपीडी बंद किया गया है। डॉक्टर ट्रामा सेंटर में भी काम नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सेवाएं,नियमित सर्जरी और अन्य चिकित्सा सेवाओं से खुद को अलग रखेंगे, इस हड़ताल से मरीजों पर बुरा असर पड़ रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *