सिद्धार्थनगर 22 अप्रैल 2021
कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवम मु0वि0अ0 पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार/कन्ट्रोल रूम में बैठक हुई सम्पन्न

कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार/कन्ट्रोल रूम में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसे तत्काल फार्मेट में फीडिंग करके तत्काल एम0ओ0आई0सी0 को अवगत करायेगे। उस व्यक्ति का कान्टेक्ट लिस्ट तैयार करके सभी व्यक्तियों का टेस्ट कराये। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाॅजिटिव व्यक्ति को 10 दिन की दवाओ की किट उपलब्ध करायेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह-शाम फोन करके वी0पी0 तथा पल्स की जानकारी प्राप्त करेेगे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इन्द्र विजय विश्वकर्मा, डा0 सौरभ चतुर्वेदी, डा0 प्रशान्त अस्थाना, डा0 समीर सिंह तथा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
