Thu. Feb 6th, 2025

क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं को केंद्र द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया

सिद्धार्थनगर दिनाँक 01 अगस्त 2022

क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं को केंद्र द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया

गोरक्ष प्रांत के जनपद सिद्धार्थनगर में क्रीड़ा भारती द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न कराया गया। 22 मई 2022 को पूरे देश में एक साथ हुए भारत मां की प्रदक्षिणा राष्ट्रपति बना कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं को केंद्र द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति जी की उपस्थिति रही।

जनपद अध्यक्ष दयाशंकर पांडे एवं सचिव कैलाश मणि त्रिपाठी ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में कैसे भूमिका निभाई जाए इस पर विशेष रूप से कार्य करती है, क्रीड़ा भारती ने सूर्य नमस्कार कर पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है l
कार्यक्रम को अपना मार्गदर्शन देते हुए विभाग प्रचारक ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल से चरित्र का निर्माण करना भी होता है l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में खेल के विकास हेतु निरंतर नित आयाम प्रस्तुत कर रही है l खेल खेल में राष्ट्र के निर्माण में क्रीड़ा भारती की क्या भूमिका हो सकती है इस पर भी उन्होंने विस्तृत रूप से जानकारी दी l

उक्त कार्यक्रम का संचालन सचिव कैलाश मणि त्रिपाठी ने किया l तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया l प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले में राम शंकर पांडे, सत्येंद्र गुप्ता, राजन सिंह, पंकज पासवान,आलोक कुमार, सत्य प्रकाश,बाबूराम,अंशुमान सिंह, घनश्याम चौधरी,प्रिंस उपाध्याय सहित विभिन्न कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे l

Related Post


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464