Wed. May 6th, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने तेतरी बाज़ार,नौगढ़ से कुल 17 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा

सिद्धार्थनगर: 12 सितंबर 2025

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने तेतरी बाज़ार,नौगढ़ से कुल 17 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा

सिद्धार्थनगर: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०,लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, सिद्धार्थनगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचल दल द्वारा छापा मारकर तेतरी बाज़ार, नौगढ़ से 05 अचार (आम, लहसुन, मिक्स अचार ), 03 शूगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी, 04 ग्रीन चिल्ली , रेड चिल्ली सास, 02 आवला मुरब्बा, 02 जैम, 01 टोमेटो कैचप का नमूना इस प्रकार कुल 17 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।

उक्त छापेमारी के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिये निर्देशित किया गया,टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी एवं हीरा लाल सम्मिलित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *