सिद्धार्थनगर 02 अक्टूबर 2024
गांधी जी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती के अवसर पर डीएम ने ध्वजारोहण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा, तथा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गांधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब लोग एकत्रित होकर भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। लाल बहादुर शास्त्री जी ने हरित क्रान्ति और श्वेत क्रान्ति की शुरूआत की। जय जवान जय किसान का नारा दिया। लाल बहादुर शास्त्री ने भारत पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत को विजय दिलायी।
महात्मा गांधी भारत के ही नही विश्व के लिए आदर्श है। हम सभी लोगो को इनके सपनों को साकार करना है तथा इनके विचारो को आत्मसात करे। हमे इनके बताये हुए मार्ग पर पूरे वर्ष चलना चाहिए तथा गरीब लोगो की समस्याओ का पारदर्शितापूर्ण तरीके से निस्तारण कराना चाहिए। महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। हमे बाहरी सफाई के साथ ही अपने अन्दर की भी सफाई करना चाहिए। अपने मन को साफ रखे। किसी के भी बारे में बुरा न सोचे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार ने हम लोगो को कलम की ताकत दी है। अपने कलम का उपयोग अच्छे से प्रयोग करके गरीब व्यक्ति का कल्याण करे, तथा उनके समस्याओं का निस्तारण करना हम सभी लोगो की प्राथमिकता होना चाहिए। हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि समाज के अन्तिम व्यक्ति को योजनाओ का लाभ दिलाये जाने हेतु कार्य करेगे। हम सभी लोगों को टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से लड़ाई में टीम भावना के साथ काम किया था तब जाकर हमे आजादी मिली थी।असली स्वतंत्रता तभी है जब जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। हम लोग यह प्रयास करे कि इन महापुरूषो द्वारा जो भी सन्देश दिया गया है उससे सीख ले।उन महापुरूषों के बताये मार्ग पर चलेगे तो निश्चय ही जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी से निकलकर अग्रणी जनपद बनेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर बधाई दी। तथा उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को सन्देश दिया कि गांधीजी ने विश्व के लिए अंहिसा का रास्ता खोला। जन आन्दोलन से पूरे देश को आन्दोलन का रास्ता दिखाया और बिना हिंसा के हम सभी को आजादी दिलायी। उन्होने हमे ईमानदारी और अनुशासन का रास्ता दिखाया। ईमानदारी के पथ पर चलने में कष्ट तो होता है लेकिन जो कर्तव्य पथ पर बिना मुड़े आगे चलते रहते हैं, अंत में जाकर सफलता जरूर मिलती है। हमे इन दोनो महापुरूषो के जीवन से सीख लेना चाहिए।
इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी, आदि लोगों द्वारा गांधी जी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रेमसागर चौधरी द्वारा किया गया,इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण अधिकारी उपस्थित थे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। इसके पश्चात भारत माता चौक पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपड़ किया,इसके पश्चात नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर के कृष्णानगर वार्ड में प्लास्टिक मुक्त के संबध में कपड़ें का झोला वितरण किया गया तथा श्रमदान किया गया।
इसके पश्चात टी.बी. हारेगा देश जीतेगा, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत टी.बी. मुक्त 10 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।