Wed. Feb 11th, 2026

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा द्वारा 14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर तीन हजार लोगों का किया गया उपचार: डॉ0 ओमप्रकाश

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा द्वारा 14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर तीन हजार लोगों का किया गया उपचार: डॉ0 ओमप्रकाश

सिद्धार्थनगर। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से गांव गांव में संपर्क कर के जिले के 14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें लखनऊ से आए 32 डॉक्टर के द्वारा सभी गांवों में लगभग 3000 से अधिक लोगों को उपचार किया गया। जिसका नेतृत्त सीनियर रेजिडेंट कल्याण सिंह कैंसर संस्थान डॉ. संदीप व डॉ. प्रभात पांडेय ने किया।

उक्त बातें एकल भाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहीं। वह रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित समापन व प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा सीमा पर स्थित इलाको में लगने वाला यह स्वास्थ्य मेलों की श्रृंखला पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में लगभग 10 कैम्प आयोजित किये गए। इन शिविरों में स्थानीय और बाहरी चिकित्सकों को मिलाकर लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने उत्साह से भाग लिया। प्रत्येक जिले में लखनऊ से नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास ने चिकित्सकों को भेज दिया था, जहाँ विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे एकल अभियान, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती आदि के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कैम्प सम्पन्न हुआ।

इस दौरान डॉ. प्रभात पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों के दल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, निःशुल्क दवाइयां दीं, और गांव में विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया। जिसमें संतुलित भोजन, माहवारी स्वच्छता इत्यादि शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इन स्वास्थ्य शिविरों में पूरे उत्साह से भाग लिया और लगभग 3000से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा में लाभ प्राप्त किया। गांव में पहुंचे चिकित्सकों के लिए भी यह एक नया और अनूठा अनुभव था। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम श्रीवास्तव व संचालन एकल जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर इकाई अभियान प्रमुख शिवकरण, सीमा मिश्रा, प्रदीप वर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *