Sat. Mar 8th, 2025

सदर विधायक व पशु विभाग के लोगों ने  गौमाता को गुड़,चना,केला खिलाकर पूजन किया” –अरुण कुमार प्रजापति

सिद्धार्थनगर दिनाँक 19अगस्त 2022

 सदर विधायक व पशु विभाग के लोगों ने  गौमाता को गुड़,चना,केला खिलाकर पूजन किया” –अरुण कुमार प्रजापति

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक गौशाला योजना के अंतर्गत संचालित स्थाई एवं अस्थाई गौशालाओं पर आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पशुपालन विभाग, उ0 प्र0 के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के नेतृत्व में जनपद के 53 गौशालाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन त्यौहार पर जनपद के समस्त गौशालाओं के संचालन समिति के साथ मिलकर उप-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों ने सभी गौशालाओं पर गौ माता का पूजन करने के उपरांत गौवंशो को केला, गुड़, चना खिलाकर उनकी आवश्यकतानुसार चिकित्सा भी किया गया l

जनपद के प्रथम वृहद गौ संरक्षण केंद्र मेहरिया पर सदर विधायक श्याम धनी राही ने गौ माता का पूजन किया गया तथा पूजन के उपरांत उनको गुड़,चना,केला खिला कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई l इस मौके पर गौ भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से गौशाला योजना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी गोवंश को सुरक्षित करने के लिए गौशालाओं का निर्माण किया है।जिसके कारण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बेसहारा पशुओं को गौशालाओं के माध्यम से संरक्षित रखा जाए l उन्होंने गौशाला के संचालन के लिए समय समय पर सहयोग देने का वादा भी किया l

उक्त मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उसका बाजार जगदीश जायसवाल, ग्राम प्रधान महरिया ओम प्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ डॉ आर बी यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जावेद अहमद, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, रमेश चंद सहित रिंकू पाल, पूर्व प्रधान राजाराम पूर्व ब्लाक प्रमुख उसका बाजार दयाराम लोधी सहित ग्राम वासी एवं गौ श्रमिक उपस्थित रहे l इसी प्रकार से अस्थाई गौ आश्रय स्थल, रामगढ़ पर भी खंड विकास अधिकारी, नौगढ़ अरुण कुमार श्रीवास्तव,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,नौगढ़ डॉ आर बी यादव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, एडियो आई एस बी विजय मिश्रा,ग्राम प्रधान नसीम अहमद द्वारा गो पूजन कर केला, गुड़, चना खिलाने के उपरांत गोवंश को मिनरल मिक्सर दिया गयाl

Related Post